बसंतपुर: सीएसपी संचालक से गोलीबारी मामले में तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोहिला पट्टी बाजार में बुधवार की सुबह अपराधियों ने सोहीला पट्टी गांव निवासी उपेंद्र राय पर हुई गोलीबारी मामले में घायल की पुत्री रूबी कुमारी ने तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने आवेदन में कहा है कि मेरे पिता एक सीएसपी संचालक है. रोज की भांति वह सीएसपी केंद्र पर आ रहे थे तभी पीछे से तीन अज्ञात अपराधियों ने सीएससी केंद्र पर पहुंचते ही उन्हें गोली मार दी.

इधर घायल सीएसपी संचालक का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. इलज के दौरान सीएसपी संचालक को लगी गोली बुधवार की रात निकाले जाने की बात कही जा रही है. गोली निकलने के बाद गुरुवार की शाम से उनकी स्थिति खतरे से बाहर होने की बात बताई जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026