हसनपुरा: युवक की हत्या कर शव को फेंका, सनसनी

शौच के लिए अलसुबह घर से निकला था पवन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के पकड़ी स्थित कचड़ा प्रबंधन के समीप के बुधवार को एक युवक की हत्या कर उसके शव को बदमाशों ने फेंक दिया था। मृतक की पहचान पकड़ी निवासी गोपाल सिंह के पुत्र पवन सिंह के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि पवन सिंह बुधवार की सुबह शौच के लिए निकला था। उसके शव पर चोट के निशान थे। मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

स्वजनों ने बताया कि पवन बुधवार की सुबह शौच के लिए निकला लेकिन जब वह देर तक घर नहीं पहुंचा तो चिंता हुई। इस दौरान ग्रामीण किसी काम से कचरा प्रबंधन इकाई के समीप गए थे तभी एक शव देखा और उसकी पहचान कर घटना की सूचना हमलोगों को तथा थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली । पुलिस के अनुसार मृत पवन के शरीर पर चोट के निशान थे। अंदेशा है कि बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को उक्त स्थल पर फेंक दिया होगा। ग्रामीणों के अनुसार पवन की शादी नहीं हुई थी तथा शराबी प्रवृत्ति का था। उसके माता-पिता का निधन पूर्व में हो चुका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026