सिवान: बाबा साहब के आदर्शाें को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डा. बीआर आंबेडकर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर उनकी प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जानकारी के अनुसार शहर के राजा सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य डा. उदयशंकर पांडेय की अध्यक्षता में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। मौके कार्यक्रम समन्वयक डा. मनोज कुमार, अरविंद कुमार यादव, बोलेंद्र कुमार अगम, डा. रितुराज आदि उपस्थित थे। महाराजगंज प्रखंड के पोखरा गांव में भाजपा नेता सह पीएम विश्वकर्मा योजना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में जिला प्रवक्ता किसान मोर्चा गोपालगंज रामाकांत सिंह, संतोष मांझी, सुनील मांझी, हरेंद्र सिंह, प्रतिमा देवी, रीति देवी, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद उपस्थित थे। इधर शहर के आंबेडकर नगर में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर नरेश राम, प्रकाश राम, परमेश्वर राम, भूषण राम, योगेंद्र राम आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। बाबा साहब की प्रतिमा पर जिला पार्षद राजबली मांझी, नागेंद्र मांझी, आंबेडकर समिति के अध्यक्ष विक्रमा राम, विनय कुमार, अमरेश कुमार आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय में स्थित एक निजी विवाह भवन में डा. बाबा साहब का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख हरेंद्र मांझी, हीरालाल मांझी, जफर अली, लडन खां, संत नागमणि आदि उपस्थित थे। वहीं मीरजुमला पंचायत भवन परिसर में बाबा साहब का महापरनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बाबा साहब के विचारों को आत्मसात कर विकास कार्य कर रही है। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026