परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव में मंगलवार की रात सिसवन-सिवान मुख्य पथ एसएच 89 अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक हसनपुरा निवासी इंदल पंडित का पुत्र भोला कुमार है। स्वजनों के अनुसार युवक विक्षिप्त था।
बताया जाता है कि मंगलवार की रात वह अरंडा पेट्रोल पंप की ओर गया था। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाई। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। वहीं उसकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…