लकड़ी नबीगंज: मृतकों के स्वजनों से मिले जाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता, दी आर्थिक सहायता

परवेज अख्तर/सिवान: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह ओपी क्षेत्र के बाला गांव पहुंचकर पीड़ितों के स्वजनों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जहरीली शराब पीने से मृत राजेश बीन, राजू बीन, नरेश बीन, सुरेंद्र बीन, धीरेंद्र मांझी, दुलम रावत, जितेंद्र मांझी, जनकदेव बीन, लक्षणदेव राम, लक्ष्मण भगत एवं सुदर्शन महतो के स्वजनों से मिलकर पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया। साथ ही उनके बच्चों की पढ़ाई एवं विवाह के लिए आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने बाला तेगा मोड़ के पास दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

साथ ही इलाजरत लोगों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर जाप के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदेश महासचिव सह मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम, दिलीप राम, संतोष कुमार यादव, शिक्षक संघ के अध्यक्ष बच्चा राय समेत काफी संख्या में लोगों उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर राजद के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह तथा प्रमोद यादव ने मृतकों के स्वजनों को तीन-तीन हजार रुपये आर्थिक मदद दी तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर महागठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026