परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी बुजुर्ग पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका जीनत फातमा का इकलौता 22 वर्षीय पुत्र शारिब अख्तर की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना बुधवार की देर रात को सीवान स्थित आवास पर घटी. बताया जा रहा है कि घटना वाली रात वह खाना खाकर सो रहा था. तभी वह सोया ही रह गया. घटना की जानकारी परिजनों को सुबह में हुयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी. सभी रोने बिलखने लगे.
घटना के पश्चात मृतक के शव को परिजन थाने के उसरी खुर्द लेकर पहुंचे. घटना के पश्चात पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजन शव को दफनाने की प्रक्रिया में जुटे थे. मृतक दो भाई बहन में सबसे बड़ा था. वह भोपाल रहकर ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहा था. बीते ईद में घर आया था. वह काफी मिलनसार व मृदुभाषी था.घटना को ले पूरे परिवार में चीख-चित्कार से समूचा माहौल गमगीन हो गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…