सिवान: भाजपा विधायक ने देवेशकांत ने फ्रंटलाईन ओरियर व कार्यकर्ताओं के बीच विशेष कीट का किया वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: बुधवार को गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज एवं गोरेयाकोठी में फ्रंटलाईन ओरियर, भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं जो कोविड में लोगों की मदद पहुंचा रहे है वैसे लगभग पाँच सौ लोगों के बीच विशेष कीट का वितरण किया. श्री सिंह ने कहा कि दूसरी लहर की रोकथाम व संक्रमित के बेहतर इलाज के लिए मेरे क्षेत्रों में आमजनों की सहयोग में लगे फ्रंटलाईन सहयोगियों में दावा की विशेष कीट दिए जा रहा है. जिसमें विटामिन -सी की एक डिब्बा,(100 गोली ), कॉफ सिरफ – 1, कैल्शियम -10 गोली, पारासीटामॉल -10 गोली, जिंक की गोली, मास्क -N -95,मास्क -मेडिकेटेट -5 पीस,पैनटॉप  डी एस आर -10 गोली, ओफ्लौक्ससासीन -10 गोली एवं सेंटाईजर 200ml आदि दिया जा रहा है. श्री सिंह के निजी सहायक सोनू कुमार सिंह ने बताया कि एक विशेष कीट में लगभग 824 रुपए की मूल्य आवश्यक दवाएं दी जा रही है.

विधायक श्री सिंह ने बताया ने कि कोरोना महामारी में मैं अपने क्षेत्र की जनता के सेवा के लिए लगातार लगा हूं. मेरा उदेश्य है कि क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कोई जरूरत हो तो वह मुझसे संपर्क कर इलाज मेडिकल की सुविधाएं ले रहा है. विधायक श्री सिंह ने बताया कि मेरे मित्र रवैन लबोरटेरी के मालिक श्री राकेश मिश्रा के विशेष सहयोग से कीट का वितरण किया जा रहा है. इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, जितेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार तिवारी, विनय कुमार गिरी, मुखिया सोनू सिंह, राजीव कुमार सिंह, जगमोहन तिवारी, श्याम किशोर तिवारी, अखिलानंद सिंह, अखलेश पांडे, कुबेर प्रसाद, अंकज कुमार, प्रभुनाथ सिंह, वसी अह्म्मद, भगवान यादव, रंजय गुप्ता, पियूष श्रीवास्तव, ज्योतिप्रकाश मुन्ना शाह, मुकेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026