परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के लहेजी स्थित हसनपुरा-लहेजी मुख्य सड़क को रविवार को युवाओं ने जाम कर आर्मी बहाली की मांग की। इस दौरान सड़क को कुछ घंटे जाम कर प्रदर्शन भी किया गया। आर्मी की तैयारी कर रहे युवाओं ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सड़क जाम किया।
वहीं सरकार द्वारा सैन्य बहाली नहीं किये जाने पर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व सुशील यादव ने किया। मौके पर अंकित कुमार, डब्ल्यू कुमार, गुलशन यादव, रोहित कुमार, अरुण यादव, तारकेश्वर यादव, चंदन यादव थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…