परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में मुख्य सड़क पर रविवार की दोपहर में हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने तुरंत रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि संठी गांव निवासी अप्पू दुबे बाइक से रघुनाथपुर से अपने गांव तेज रफ्तार में जा रहा था।
इसी दौरान सड़क को पार कर रहे राजपुर गांव निवासी अशोक गोंड को टक्कर मार दिया। इस वजह से अनियंत्रित बाइक समेत अप्पू दुबे भी मौके पर गिर पड़ा। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों की हालत चिंताजनक स्थिति में है। इधर, पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…