Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मीरगंज में हथुआ एसडीओ ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

परवेज अख्तर/उचकागांव (गोपालगंज):- जिले हथुआ एसडीओ अनिल कुमार रमन और एसडीपीओ अशोक कुमार चौधरी द्वारा चेहल्लुम पर्व के बाद रविवार की सुबह मीरगंज नगर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। मीरगंज नगर के वार्ड नंबर 3 निवासी इंटर की छात्रा पूजा कुमारी और वृद्ध शेषनाथ मांझी की डेंगू से मौत के बाद हरकत में आई प्रशासन की मीरगंज नगर पर निगाहें जम गई है। इस दौरान एसडीओ ने मीरगंज नगर प्रशासन द्वारा किए जा रहे बचाव कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान मीरगंज नगर उपाध्यक्ष धनंजय यादव और वार्ड नंबर 3 के वार्ड पार्षद मिथिलेश तिवारी ने बरसात के बाद मीरगंज नगर में जगह-जगह हुए जलजमाव के कारण मीरगंज नगर में डेंगू के महामारी का रूप ले रहे स्थिति से एसडीओ को अवगत कराया। नगर उपाध्यक्ष धनंजय यादव ने बताया कि मीरगंज नगर में डेंगू के विकराल रूप लेने के बाद दो लोगों की हुई मौत और पांच दर्जन से अधिक लोगों में डेंगू के लक्षण सामने आने के बाद नगर प्रशासन द्वारा बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर प्रशासन द्वारा इसी क्रम में मीरगंज नगर के सफाई कर्मियों के माध्यम से वार्ड नंबर 3 प्रज्ञा नगर छठ घाट में पोखरे और आसपास के जलकुंभी और अन्य गंदगी की सफाई भी शुरू कर दी गई है। जबकि जगह-जगह जलनिकास के समस्या वाले जगहों से पंपिंग सेट के माध्यम से जल निकासी का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सभी वार्डों में नगर पंचायत में उपलब्ध फागिंग मशीनों से फागिंग का भी कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उपलब्ध 16 फॉगिंग मशीनों में मात्र आधा दर्जन फागिंग मशीनें ही अभी चलने योग्य है। मीरगंज नगर में उचकागांव स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू के लिए कोई पहल नहीं करने की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ अनिल कुमार रमन ने फोन पर डीएम अरशद अजीज से बात कर नगर में डेंगू के वास्तविक की स्थिति से अवगत कराते हुए नगर क्षेत्र में निशुल्क डेंगू जांच शिविर लगाने की मांग की। निरीक्षण के बाद एसडीओ अनिल कुमार रमन ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों में डेंगू के मरीजों की जानकारी लेने के लिए सभी अनुमंडल के सभी स्वास्थ्य प्रभारियों के साथ अनुमंडल मुख्यालय में बैठक की जाएगी और उसके बाद आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026