परवेज अख्तर/भोरे(गोपालगंज):- हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष और कट्टर हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की लखनऊ में की गई नृशंस हत्या के विरोध में रविवार को भोरे में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक आक्रोश मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कमलेश तिवारी की हत्या में शामिल लोगों को फांसी की सजा देने की मांग की. हिंदू नेताओं ने कहा कि लगातार हिंदू नेताओं पर हो रहे हमले को सरकार गंभीरता से लें. वहीं यह आक्रोश मार्च भोरे के खजुराहा से निकलकर चार मोहानी होते हुए थाना मोड़, वायरलेस मोड़, विजयीपुर रोड से गुजर कर वापस खजुराहा पहुंचा. जहां कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर कमलेश तिवारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर बजरंग दल के मुकुल दूबे, हिमांशु तिवारी, प्रमोद पांडेय, रामु विश्वकर्मा, अंकित दूबे, राजन तिवारी, आकाश कुशवाहा, ब्रजेश कुशवाहा, सुमित बर्णवाल, पिंटू तिवारी, सनी, सुनील, विश्वरूप तिवारी, मनु पांडेय, अंजेय मिश्रा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…