Categories: पटना

अपनी शौक पूरा करने के लिए करता था लूट….लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद….आईटीआई का छात्र निकला लुटेरा….

बेगूसराय: कैरियर बनाने को लेकर घर से पढ़ाई करने निकले छात्र अब अपने शौक को पूरा करने को लेकर लूटकांड को भी अंजाम देने में लगे हैं। ताजा मामले का खुलासा लाखो थाना क्षेत्र में हाल ही घटित मोटरसाइकिल लूटकांड के उद्भेदन से हुआ है। एसपी योगेंद्र कुमार ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि 10 जनवरी को लाखो थाना क्षेत्र के इनयार एवं पंसला ढाला के बीच अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक बाइक सवार से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल की लूट कर ली गई थी। लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया एवं मोबाइल सर्विलांस तथा अन्य माध्यमों से अपराधियों की धरपकड़ शुरू की।

इसी कड़ी में घटना का तार तेघड़ा थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर से जुड़ते चले गए जहां से अपराधी प्रियांशु कुमार उर्फ मार्शल उर्फ पियुष कुमार एवं राजू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों का आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि प्रियांशु कुमार आईटीआई का छात्र है तो वही राजू कुमार भी ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहा है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों छात्रों ने मोटरसाइकिल का शौक पूरा करने के लिए सर्वप्रथम फिलिपकार्ट के माध्यम से लाइटर रूपी हथियार की खरीद की और फिर उसका भय दिखाकर राहगीर से लूट की घटना को अंजाम दिया।

एसपी ने बताया कि मोटरसाइकिल लूट की घटना के बाद उनके व्दारा अमित कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में पुअनि संतोष कुमार शर्मा, ओपी अध्यक्ष, लाखो ओपी एवं सशस्त्र बल का विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा तकनीकी सहयोग एवं मैनुअल आसूचना संकलन प्राप्त कर कांड में संलिप्त दो अपराधकर्मियों को पुअनि अमर कुमार, तेघड़ा थाना सहयोग से गिरफ्तार किया गया है तथा लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लाइटरनुमा हथियार बरामद किया गया है।

एसपी ने कहा कि इस अपराध के लिए दोनों छात्रों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। लेकिन बाद में इनके अभिभावकों से मुलाकात कर इनको सुधारने का भी प्रयास किया जाएगा। जिससे कि आगे यह आपराधिक घटनाओं को अंजाम न दे सकें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026