Categories: पटना

जहरीली शराब से मौत पर कांग्रेस का बड़ा बयान, कहा.. CM पर हत्या का केस दर्ज हो….शराब की दुकान खोली जाए

पटना: पहले गोपालगंज और अब सारण में संदिग्ध शराब पीने से मौत मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस की विधायक प्रतिमा कुमारी का शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।

अपनी कार्यशैली को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहने वाली कांंग्रेस विधायक ने मी‍डिया से बातचीत में कहा कि जनता को कुछ हो जाए लेकिन मुख्‍यमंत्री वही करेंगे जो उनका मन करेगा। उनके गृह जिले में लोगों की मौत हो गई। इतने लोग जहरीली शराब से मर गए लेकिन उनका कोई बयान नहीं आया। प्रतिमा कुमारी ने कहा कि हम तो पहले से मांग करते आ रहे हैं कि शराबबंदी कानून खत्‍म की जाए। शीतकालीन सत्र में भी हमने कहा था कि सरकार शराबबंदी खत्‍म कर लाइसेंसी दुकान दे। समाज सुधार के लिए सख्‍त कानून नहीं बल्कि समाज के लेागों के बीच में बैठकर उनके हित में क्‍या हो सकता है, इसपर विचार करने की जरूरत है। जबसे शराबबंदी हुई है इनके नेता करोड़पति-अरबपति हो गए। एक दलित महिला विधायक ने जब अपनी जाति के लेागों के महुआ से जुड़े रोजगार की चर्चा केवल की तो भरी सभा में उन्‍हें अपमानित कर दिया गया।

प्रतिमा कुमारी ने कहा कि पुनः संशोधन करके शराब की दुकान खुलवानी चाहिए. अगर शराब नहीं खुलता है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी. सरकार जनता की सुविधा के लिए होता है ना कि उनको परेशान करने के लिए. मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जनता भाड़ में जाए. प्रतिमा कुमार ने कहा कि पियक्कड़ों को नहीं रोका जा सकता है. शराबबंदी से बिहार में कोई फर्क नहीं पड़ता है।

लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं इससे अच्छा शराब की दुकान खुलवा दी जाये. अगर शराब की दुकान नहीं खुली तो हम आंदोलन करेंगे. कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जेल में जगह नहीं है. शराब के केस भरे पड़े हैं. जहरीली शराब पीने से इतनी मौतें हो रही है तो इसके जिम्मेदार नीतीश कुमार ही हैं. उन पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026