छपरा

इसुआपुर में टूटे हुए बिजली के नंगें तार व पोल को मुखिया प्रत्याशी पप्पू सिंह ने अपने निजी फंड द्वारा ठीक कराये

नंगें बिजली के तार व पोल दोनों को नए में परिवर्तन किया

छपरा:- जिले के इसुआपुर प्रखंड के रामपुर-अटौली पंचायत में सड़क के किनारे लगे बिजली का खम्भा व उसपर से खिंचा गया बिजली का नंगा तार पिछले आठ महीनों से टूटकर सड़क पर पड़ा हुआ था। इसकी सूचना कई बार विधुत विभाग में दी गई लेकिन विधुत विभाग के अधिकारियों द्वारा इसपर कोई सुनवाई नहीं की गई। हार-थककर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी व कुंज मेगा मार्ट (मशरख) के संस्थापक पप्पू सिंह ने अपने निजी फंड द्वारा सड़क पर गिरे पोल व बिजली के नंगें तार को बदलवाया गया।

कई बार सूचना देने के बावजूद विधुत विभाग के अधिकारियों द्वारा इसपर कोई करवाई नही की गई। सड़क पर गिरे बिजली के पोल व नंगें तार के चपेट में आकर अगर किसी व्यक्ति के साथ कोई बड़ी अनहोनी हो जाती तो विधुत विभाग के अधिकारियों की यह लापरवाही कितनी बड़ी साबित होती इससे आप अंदाजा लगा सकते है। बरहाल समाजसेवी व पंचायत के मुखिया प्रत्याशी पप्पू सिंह पंचायत की जनता के हित में जो भी कार्य करना होता है उसको करने में वह भरपूर सहयोग देते है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026