Gopalganj News in Hindi

आरोप: रंगदारी नहीं मिलने पर RJD विधायक ने स्कूल कैंपस में चलवाई गोलियां

गोपालगंज: गोपालगंज के बैकुंठपुर में राजद विधायक प्रेम शंकर यादव पर दबंगई के आरोप के बाद अब हथुआ के राजद विधायक राजेश कुमार सिंह पर भी दबंगई करने और उनके सुरक्षा जवानों के द्वारा विवादित जमीन पर फायरिंग करने का आरोप लगा है. इस मामले में हथुआ के आईटीआई मोड़ निवासी सबेया सिद्दीकी ने राजद विधायक के खिलाफ हथुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना बीती रात हथुआ के आईटीआई मोड़ की है.

इस मामले में राजद विधायक ने किसी भी तरह की फायरिंग की घटना से इंकार किया है. उन्होंने अपनी गाडी की शीशा तोड़ने का आरोप लगाया है. बहरहाल कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. गोपालगंज एसपी मनोज कुमार तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. बताया जाता है कि हथुआ के आईटीआई मोड़ पर सारा इंटरनेशनल स्कूल है. इसी स्कूल की जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा है.

सबेया खातून के मुताबिक वो इस स्कूल की संचालिका है और उनसे राजद विधायक राजेश कुमार कुशवाहा के भाई विजय बहादुर सिंह द्वारा 20 लाख रूपये की मांग की गयी थी. जब उन्होंने पैसा देने से इंकार किया तो विजय बहादुर सिंह, राजद विधायक राजेश कुमार सिंह और मनोज कुमार सिंह सहित सुरक्षा गार्ड और अन्य समर्थको के साथ मौके पर पहुचकर कई राउंड फायरिंग की और मारपीट भी की गयी.

पीडिता ने इस मामले में हथुआ थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी है. वही फायरिंग की वारदात के बाद मौके पर हथुआ एसडीएम अनिल कुमार रमण, एसडीपीओ नरेश कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुची और हंगामा कर रहे लोगो को शांत कराया. देर रात एसपी भी मौके पर पहुचे और मामले की जांच की. इस मामले में राजद विधायक राजेश कुमार सिंह ने भी हथुआ थाना में लिखित शिकायत दी है.

अभी भी हथुआ के आईटीआई मोड़ पर तनाव बना हुआ है और स्थानीय विधायक के खिलाफ कारवाई करने की मांग कर रहे है. बता दें कि इसके पूर्व भी बैकुंठपुर के राजद विधायक प्रेमशंकर यादव पर बैकुंठपुर पीएचसी के चिकित्सको ने गाली गलौज करने का आरोप लगाकर ओपीडी सेवा बंद कर दी थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026