सिवान में संदेहास्पद स्थिति में प्रधान डाक घर के लेखपाल की मौत

सीवान जंक्शन होम सिंगनल के समीप पाया गया शव

परवेज अख्तर/सिवान: प्रधान डाक घर के प्रधान लेखापाल की संदेहास्पद स्थिति में बुधवार की सुबह मौत हो गयी. मृतक की पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के महुअल महाल गांव निवासी स्व. ब्लिस्टर सिंह का पुत्र राजेश कुमार सिंह के रूप में की गयी. वर्तमान में वह जेपी चौक के समीप एक किराये के मकान में रहते थे. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश प्रतिदिन सुबह में टहला करते थे और उनका एक मकान सीवान जंक्शन के आंदर ढाला के पश्चिमी होम सिग्नल के समीप बन रहा हैं. बुधवार को भी वह टहलने के लिए निकले थे और होम सिंगनल के समीप ट्रैक पर उनका शव मिला. उनके सिर पर पहले से चोट के निशान मौजूद थे. इसके अलावा उनके शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं मौजूद था. लोग चर्चा करते मिले.

इसकी सूचना किसी ने स्थानीय जीआरपी पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. दो-तीन घंटे तके पहचान नहीं हो सकी थी और शव अज्ञात के रुप में सदर अस्पताल में पड़ा रहा. तकरीबन 9:00 बजे करीब में उनकी पहचान प्रधान डाकघर के कर्मियों ने की और परिजनों को सूचना दी. परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे. शव देख परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. बुधवार की दोपहर जैसे ही शव पैतृक गांव महुअल महाल पहुंचा तो परिजनों की हृदय विदारक चीत्कार से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026