Categories: जिला

पचरुखी: तीन कट्ठा जमीन के लिए पड़ोसियों ने मारपीट कर सिर फोड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव में तीन कट्ठा जमीन को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. जिसके बाद युवक की स्थिति काफी गंभीर हो गई. पीड़ित युवक को स्वजनों की मदद से इलाज कराने के लिए जीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज चल रहा हैं. वहीं घायल युवक की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के पड़ौली निवासी गुलाम मुस्तफा के 28 वर्षीय पुत्र वारिस अली के रूप में हुई है. घायल युवक ने बताया कि खतीयानी 3 कट्ठा जमीन है जिसको लेकर हमेशा पड़ोसियों के द्वारा मारपीट किया जाता है. पीड़ित ने बताया कि उनके पड़ोसियों उनके जमीन में जबरन मकान बना रहे है.

जब उन्होंने इसका विरोध करने के लिए वहां गया तो तीन-चार की संख्या में लोगों ने उन पर लाठी डंडों से अचानक उनके ऊपर हमला बोल दिया. रवि ने उनकी बहुत ही बेरहमी से पिटाई कर दी जिसके बाद वह गंभीर रुप से घायल होकर मूर्छित हो गए. इधर घटना की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो उन्होंने इसी तरह से उन्हें उठाकर घर लाया और इलाज कराने के लिए पचरुखी स्थित अस्पताल में लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल में रेफर कर दिया. वहीं इस मामले में पीड़ित परिवार ने अपनी पड़ोसियों के खिलाफ मारपीट करने संबंधित पचरुखी थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026