Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में प्रेस छायाकार जितेंद्र आर्य की 75 वीं जयंति पर लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

परवेज़ अख्तर/सीवान:
स्वतंत्र प्रेस छायाकार स्व. जितेंद्र आर्य की 75 वीं जयंति के अवसर पर उनके आवास पर शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.आशुतोष दिनेन्द्र, डॉ. अभिषेक चंद्रा, डॉ. प्रिंस महेंद्र प्रताप सिंह एवं डॉ. मधुरेश ने करीब सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाईंया दिया.करीब पचास से अधिक मरीजों का ब्लड शुगर व वीपी का जांच शिविर में किया गया.कार्यक्रम के प्रारंभ में पत्रकारों एवं शहर के प्रबुद्ध लोगों ने स्व. जितेंद्र आर्य के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.श्रमजीवी पत्रकार के संघ के अध्यक्ष ने कहा कि स्व. जितेंद्र आर्य बहुत ही जुझारु व्यक्ति थे.

उनके जन्म दिवस के अवसर पर मरीजों की सेवा करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि है.इस अवसर पर जदयू नेता अजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार पांडेय, कीर्ति पांडेय, अमरनाथ शर्मा, अरविंद पाठक, अनीश पुरुसार्थी, निरंजन कुमार, अंशुमान सिंह, राजीव रंजन राजू, विजय राज, सचिन कुमार, रितेश सिंह, अमित कुमार मोनु, तरुण कुमार, पौरुष कुमार,चंदन बंटी,उनके पुत्र अमितेंद्र कुमार ,समितेन्द्र कुमार ,विश्वजीत कुमार,प्रदीप कुमार रोज़, नागेश्वर बाबा, देवेन्द्र गुप्ता, मुजफ्फर इमाम, अभिषेक कुमार सिंह, अतुल कुमार राजन, चंद्रमा सिंह,विजय,,शानू, बेलाल, आकाश एवं रानू शामिल हुये. कार्यक्रम में जूही गुप्ता ने गीत के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026