Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के जज ने रोक डाला दरौली थानेदार का वेतन

केस डायरी के साथ सशरीर उपस्थित होने का आदेश

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विशेष न्यायाधीश एडीजे 3 रामायण राम की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में डायरी देने में लापरवाही बरतने पर दरौली थाना प्रभारी का वेतन रोकने का आदेश दिया है।साथ ही इसकी प्रतिलिपि सम्बंधित विभाग एवम पुलिस अधीक्षक को भी प्रेषित करने का आदेश दिया है। न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरौली थाना कांड संख्या 142 /20 के बलहुं गांव निवासी आरोपी सगे तीन भाइयों में क्रमशः उपेंद्र सिंह ,अखिलेश सिंह, अभिमन्यु सिंह एवम उनकी मां मीना देवी की अग्रिम जमानत याचिका 1403/20 पर पिछले 5 महीने से इसलिये सुनवाई नहीं हो सकी कि थानेदार ने न्यायालय के आदेश के बाद भी अभी तक केस डायरी उपलब्ध नहीं कराया है।न्यायालय ने आज सुनवायी के बाद थानेदार का वेतन रोकने एवम न्यायालय में केस डायरी के साथ सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026