छपरा

पेट्रोल पंप व्यवसायी के शिक्षक पिता की दूसरी पुण्य तिथि पर स्वास्थय शिविर आयोजित

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड के बंगरा गांव स्थित आर एस पेट्रोलियम के प्रांगण में पेट्रोल पंप व्यवसायी के प्रधानाचार्य शिक्षक पिता की दूसरी पुण्य तिथि पर निःशुल्क एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ईलाज के लिए काफी संख्या में महिला पुरुष मरीज पहुंचे। कार्यक्रम की शुरूआत स्वर्गीय शिक्षक शत्रुध्न प्रसाद सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। शिविर में एमबीबीएस चिकित्सक डॉ नरेंद्र किशोर सिंह द्वारा मरीजो का उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के संचालक सरोज कुमार सिंह ने बताया कि पिता स्व शत्रुध्न प्रसाद सिंह की पुण्य स्मृति में हर वर्ष स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का लक्ष्य रखा गया है।शिविर में सभी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक को बुलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की प्रशंसा हो रही है।उनके पिता हमेशा गरीब बच्चों की पढ़ाई की चिंता करतें थें, जिसके चलते वे भी उनके आदर्शों पर चलकर हमेशा गरीबों की मदद के तत्पर रहते हैं।ऐसा करने से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। मौके पर जदयू जिला सचिव सविता सिंह ने बताया कि वैसे तो हर कोई अपने पिता को बहुत प्यार करता है लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो पिता की आत्मा शांति के लिए उनके पुण्यतिथि पर गरीबों का भला करने में पीछे नहीं रहते हैं। मौके पर चन्द्रकेतु नारायण सिंह, नरेंद्र सिंह काका, मिथलेश सिंह,मंतोष सिंघानिया,चन्दर्मणी सिंह,विवेक प्रताप सिंह,कन्हैया सिंह, जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ अध्यक्ष प्रशांत सिंह मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026