पटना

तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर RJD ने समर्थकों-शुभचिंतकों को दी ये सलाह, जानिए….

पटना: बिहार में 10 नवंबर को विधानसभा चुनाव का रिजल्ट है। उशके एक दिन पहले महागठबंधन के सीएम प्रत्याशी तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। राजद ने अपने नेता तेजस्वी के जन्मदिन को लेकर भी अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं को लेकर नया गाइडलाइ जारी किया है।

राजद की तरफ से जारी निर्देश में बताया गया है कि सभी शुभचिंतकों व समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए आप घर पर ही रहें और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें।10 को मतगणना हेतु अपनी सजग उपस्थिति क्षेत्र में बनाए रखे।

राजद ने अपने कार्यकर्ताओं को चेताया

राजद ने ऑफशियिल ट्वीट कर अपने कार्यकर्ताओं को सचेत किया है।तेजस्वी यादव की तरफ से कहा गया है, राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें- 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी आए आपकी राजनीति की परिधि अथवा केंद्र में, लक्ष्य अथवा मार्ग में केवल जन, जन सुविधा और जन उत्थान ही हैं और रहेंगे।

हर्ष फायरिंग बर्दाश्त नहीं

अगले ट्वीट में कहा गया है कि राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें- 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। अनुचित आतिशबाज़ी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।

जानिए राजद को चेतावनी जारी करने की नौबत क्यों आई?

दरअसल,तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी राजद को लगता है कि चुनाव परिणाम के दिन महागठबंधन की जीत होती है तो पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर जुलूस निकालेंगे और हर्ष फायरिंग कर सकते हैं। ऐसे में फिर से पार्टी की छवि पर एक फिर से दाग लग सकता है।ऐसे में समय रहते ही सभी कार्यकर्ताओं को एहतितायत बरतने का निर्देश दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026