Categories: जिला

विदेशों से लौटे अप्रवासियों की हो रही स्वास्थ्य जांच

महाराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से जांच के लिए भजे गये सदर अस्पताल

परवेज अख्तर/सिवान:- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर विदेशों से लौटे सभी अप्रवासी भारतीय की स्वास्थ्य जांच का आदेश भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है। महाराजगंज प्रखंड में कुल 45 अप्रवासी 18 से 23 अप्रैल के बीच देश लौटे सभी अप्रवासियों के स्वास्थ्य जांच कराया जा रहा है। इसी आदेश के आलोक में प्रखंड के विभिन्न गांवों में 45 अप्रवासियों में से 18 अप्रवासियों में वायरस की जांच के लिए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय प्रशासन ने बस द्वारा सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर साह ने बताया कि अभी तक प्रखंड क्षेत्र में कुल 45 अप्रवासी विदेश यात्रा कर महाराजगंज पहुंचे हैं। जिसमें से 15 यात्रियों का पहले ही स्वास्थ्य जांच किया जा चुका है जिनका रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं शनिवार को 18 अप्रवासियों की स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि अभी भी बाकी के 12 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कराने है। ऐसे जो भी अप्रवासी जो विदेश से यात्रा कर अपने घर लौटे है उन पर प्रशासन कड़ी निगरानी बनाएं हुई है।उन्होंने बताया कि सैंपल कलेक्शन के लिए सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ही व्यवस्था की गई है। सैंपल लेकर पटना में भेजा जायेगा। जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि अमूक व्यक्ति में कोरोना वायरस पॉजिटिव है या निगेटिव। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के फैल रहे संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने अप्रवासी भारतीय पर कड़ी निगरानी का निर्देश जारी किया है। थानाअध्यक्ष मनीष कुमार साहा ने बताया कि विदेश से लौटे सभी नागरिकों की निगरानी में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने की सरकार की कोशिशों को गंभीर रूप से लिया जा रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक महताब आलम ने बताया कि 18 से 23 मार्च के बीच विदेश से यात्रा कर लाखों लोग भारत लौटे हैं। विदेश से लौटे हुए लोगों को चिन्हित कर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026