Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लॉक डाउन का असर नहीं डीएवी में शुरू हो गया ऑनलाइन क्लासेस

परवेज अख्तर/सीवान:- वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉक डाउन से स्कूल बंद है। वही जिले के डीएवी के तीनों ब्रांच में ऑनलाइन क्लासेज शुरू हो गया है। शिक्षण संस्थान डी ए वी शताब्दी पब्लिक स्कूल सीवान के क्रमशः कंधवारा, श्रीनगर एवम गौशाला रोड स्थित शाखाओं के बच्चों के लिए बीते शुक्रवार से ही विषयवार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य वी आनंद कुमार ने बताया कि डी ए वी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी, नई दिल्ली की पहल पर हमने अपने स्कूल के बच्चों को उनके घरों में सुरक्षित रहते हुए समय के सही सदुपयोग के किया गया है । श्री कुमार ने बताया कि, आधुनिक तकनीकों पर आधारित शिक्षण पद्धति के विशेषज्ञ माने जाते हैं उनके कुशल मार्गदर्शन में इस ऑनलाइन शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सफलतापूर्वक कक्षाओं के संचालन कर पा रहे हैं। उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस की विशेषता को बताते हुए कहा कि इसमें शिक्षक भी सुरक्षित हैं जो अपने घर पर हैं तथा छात्र घर बैठे पढ़ाई कर रहे हैं तथा उसकी मॉनिटरिंग भी प्रबंधन अपने घर बैठे कर रहा है ऐसे में सभी सेफ है और पढ़ाई भी सुचारू रूप से चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026