Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पंचदेवरी में विदेश से पहुंचे तीन लोगों के घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

संक्रमण की जांच के बाद डॉक्टरों ने दिये कई निर्देश

14 दिनों तक रहेगी कड़ी निगरानी,घर से बाहर निकलने पर रोक

परवेज अख्तर/गोपालगंज:-पंचदेवरी में विदेश से तीन लोगों के आने की सूचना मिलते ही कोरोना वायरस से संक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया.स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेश से आये लोगों के घर पहुंच गयी.डॉक्टरों ने तीनों की जांच की.हालांकि,टीम के मुताबिक विदेश से लौटे तीनों युवकों में फिलहाल कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं पाये गये हैं.लेकिन,14 दिनों तक इन्हें विभाग की कड़ी निगरानी में रखा जायेगा.जांच टीम के सदस्य डॉ संजय गुप्ता ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बाराचाप गांव के अनिल यादव,बनकटा के राजकुमार पाल तथा नेहरुआ खुर्द भाठवां के विलेश्वर गुप्ता दुबई से आये हैं.तीनों की जांच की गयी है.अभी इनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं पाये गये हैं,लेकिन तीनों को 14 दिनों तक घर में अकेले रहने का निर्देश दिया गया है.साफ-सफाई रखने के साथ-साथ यह भी बताया गया है कि सर्दी,खांसी बुखार या इस तरह की कोई भी समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या स्वास्थ्य विभाग की टीम को तुरंत सूचना दें.विदेश से आये लोगों के घर वालों को भी संक्रमण से बचाव को लेकर कई आवश्यक जानकारियां डॉक्टरों ने दी.पंचदेवरी में अभी तक विदेश से आये 15 से अधिक लोगों की जांच हुई है,जिनमें महुअवा के सद्दाम हुसैन को गोपालगंज सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया है.अन्य लोग फिलहाल संक्रमण से बाहर बताये जा रहे हैं.बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति ने बताया कि मुंबई से तीन लोगों के आने की खबर ग्रामीणों द्वारा मिली है.स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर उनकी भी जांच करायी जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026