Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जनता कर्फ्यू रहा सफल, नगर से लेकर देहाती सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

परवेज अख्तर/गोपालगंज:- कोरोना वायरस के प्रति जनता इतनी जागरूक हो चुकी है कि प्रखंड के नगर हो या देहात सभी जगह जनता कर्फ्यू का असर साफ तौर पर देखा गया।यह अपने देश की सूचना प्रौद्योगिकी का हीं कमाल है। नगर एवं देहात के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ देश के साथ खड़ा दिख रहा है। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने 3 दिन पहले रविवार के दिन सुबह 7:00 बजे से शाम 9:00 बजे तक देशवासियों से जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसी के मद्देनजर नगर हो या देहात की सड़कें एवं बाजार सभी जगह सन्नाटा पसरा रहा। कटेया नगर, सिधवनिया, बगही, सोहनरिया, पकहां व अन्य बाजार सभी जगह दुकानें बंद रही। सभी लोग अपने आप को सुबह 7:00 बजे से ही घरों में कैद कर लिया। रविवार के दिन जहां बच्चे छुट्टी के दिन खेलकूद में व्यस्त रहते हैं एवं अभिभावक बचे हुए कार्यो को निपटाने में लगे रहते हैं।वही इस रविवार के दिन सभी जगह सन्नाटा पसरा रहा। शाम होते हीं लोगों ने थाली,ताली व घंटी बजा को कोरोना योद्धाओं का स्वागत किया।सामदास बगही निवासी पंचदेव पांडेय, संजय मिश्र एवं धर्मकता गांव निवासी लक्ष्मण तिवारी व धर्मेंद्र तिवारी कहते हैं कि जनता कर्फ्यू में हमलोग एवं गांववासी सभी लोग अपने आपको सुबह 7:00 बजे से ही घरों में कैद कर लिया। हम अपने देश के साथ खड़े हैं। हम अपनी जागरूकता से कोरोना वायरस को बेअसर कर देगें। वहीं किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन सतर्क रही। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के कर्मी आम जनता में जन जागरण के लिए प्रखंड के क्षेत्रों का दौरा करते दिखे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026