Categories: जिला

थानों में शिविर लगा भूमि विवाद से संबंधित दर्जनों मामलों की हुई सुनवाई

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को शिविर लगाकर भूमि विवाद से संबंधित दर्जनों मामले की सुनवाई की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने फरियादियों को कई सुझाव भी दिए। हुसैनगंज थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी सिद्ध नाथ सिंह की अध्यक्षता में भूमि विवाद को ले शिविर आयोजित की गई, जिसमें थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 14 आवेदन स्वीकार किए गए। इसमें 11 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं 4 व्यक्तियों पर नोटिस करने की कार्रवाई की गई। भगवानपुर थाना परिसर में सीओ युगेश दास एवं पुलिस पदाधिकारी रामाजी के नेतृत्व में शिविर लगाकर भूमि विवाद से संबंधित 11 मामलों की सुनवाई की गई। इस मौके पर सीआई महावीर मांझी, प्रधान सहायक बलिराम चौबे आदि मौजूद थे। वहीं सिसवन अंचल कार्यालय में शिविर आयोजित कर भूमि विवाद से जुड़े एक दर्जन मामले की सुनवाई की गई। इस मौके पर अंचलाधिकारी इंद्रवंश राय,सिसवन थानाध्यक्ष अजय कुमार, चैनपुर ओपी प्रभारी वीरेंद्र राम, एएसआई प्रभुनाथ सिंह, राजस्व कर्मचारी सुभाष सिंह, सुधाकर प्रसाद उपस्थित थे। जीरादेई थाना परिसर में अंचलाधिकारी अनुज कुमार और थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में शिविर आयोजित कर बारह मामले सामने आए जिसमें पांच मामलों का निस्तारण किया गया। शेष के लिए अगली तिथि मुकर्रर की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026