Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एटीएम बदलकर रुपये उड़ाने वाले बड़े गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : एटीएम बदल कर रुपये उड़ाने वाले एक बड़े गिरोह के सदस्य को पचरुखी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह के अन्य सदस्य तक पहुंचने के लिए पुलिस गिरफ्तार सदस्य से पूछताछ कर रही है। साथ ही अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस ने एक स्कार्पियो को भी बरामद किया है। हालांकि इस पर किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। चर्चा है कि पचरुखी बाजार स्थित एक एटीम के पास एक स्कॉर्पियों गाड़ी में एक सदस्य बैठा था। वहीं तीन चार एटीएम के कतार में लगे हुए थे। तबतक पचरुखी थानाध्यक्ष को कहीं से गुप्त सूचना मिली, और इन्होंने छापेमारी की। जहां से कतार में खड़े अन्य सदस्य पुलिस की गाड़ी देखते ही फरार हो गए। जबकि स्कॉर्पियों के साथ एक सदस्य गिरफ्तार हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस को एक दर्जन के करीब विभिन्न बैंकों के एटीएम पुलिस ने बरामद किया है। इस संबंध में पचरुखी थानाध्यक्ष ने कुछ भी बताने से परहेज किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024