परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न थाना परिसर में शनिवार को शिविर लगा भूमि से संबंधित दर्जनों मामले की सुनवाई की गई। इसके साथ ही कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए। हुसैनगंज थाना परिसर में सीओ सिद्धनाथ सिंह की अध्यक्षता में शिविर लगा दर्जनों मामले की सुनवाई की गई। शिविर में सात मामलों का निपटारा किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित थे। वहीं सिसवन अंचल कार्यालय पर शनिवार को शिविर आयोजित कर भूमि विवाद से जुड़े एक दर्जन से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार मे अंचलाधिकारी इंद्रवंश राय, सिसवन थानाध्यक्ष अजय कुमार, चैनपुर ओपी प्रभारी वीरेंद्र राम, एएसआई प्रभुनाथ सिंह, राजस्व कर्मचारी सुभाष सिंह, सुधाकर प्रसाद आदि उपस्थित थे। इसके अलावा अन्य थानों में शिविर आयोजित कर मामले की सुनवाई हुई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…