Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

किसान क्रेडिट कार्ड का शिविर आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में शनिवार को किसान क्रेडिट कार्ड शिविर लगाया गया। जिसमें किसानों को कृषि ऋण से संबंधित जानकारी दी गई। लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि सभागार में बीएओ केदार राय की अध्यक्षता में किसानों को केसीसी बैंक ऋण हेतु शिविर आयोजित की गई जिसमें कई जानकारियां दी गई। इस मौके पर अशोक सिंह, राजेश्वर पांडेय, धनंजय तिवारी, अशोक राय समेत दर्जनों किसानों ने केसीसी से संबंधित बीएओ के समक्ष आवेदन दिया जिसके निष्पादन का सख्त निर्देश दिया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक संजय कुमार, बैंक मित्र धर्मेंद्र कुमार सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, कृषि समन्वयक सुनील सिंह, कामता सिंह, राकेश सिंह, किसान सलाहकार सुजीत सिंह, तारकेश्वर प्रसाद, संजीव कुमार, रामेश्वर राम, तकनीकी सहायक लकी कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर हसनपुरा प्रखंड के कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को किसान क्रेडिट कार्ड शिविर लगाया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान शामिल हुए। इस दौरान सैकड़ों किसानों का कहना है कि संबंधित बैंकों द्वारा केसीसी लोन नहीं किया जा रहा है। शिविर में कृषि समन्वयक अजीत कुमार, अब्दुल कलाम अंसारी, संतोष सिंह, राजकिशोर ठाकुर, पुनीता कुमारी सहित सभी कृषि सलाहकार समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024