Categories: पटना

गर्मी से राहत! बिहार के कई इलाकों में अगले 3 दिन बारिश के आसार, गिरेगा पारा

पटना: बिहार में हीट वेव से तो मामूली राहत मिली है, लेकिन पूरे राज्य में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. वहीं, उत्तर बिहार के लोगों को आज (बुधवार), 20 अप्रैल को कुछ राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक उत्तर बिहार के कई जिलों में गरज के साथ झमाझम बारिश होगी. वहीं, कुछ इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने लोगों से ऐसे हालात में घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है. IMD के मुताबिक, लोगों से सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा गया है. बारिश और बिगड़ते मौसम के दौरान पक्के मकान में शरण लें और ऊंचे पेड़ एवं बिजली के खंभों से दूर रहें.

IMD ने उत्तर बिहार के जिन जिलों में आज से अगले 3 दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है, उसमें किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण शामिल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बिहार में होने वाली बारिश से अगले 3 दिनों में तापमान में दो से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी.

एक तरफ जहां उत्तर बिहार के लोगों को अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिल सकती है. वहीं, दक्षिण बिहार से लोगों के लिए अभी भी हालात जस की तस हैं. दक्षिण बिहार के कई जिले हीट वेव की चपेट में हैं.

जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सहरसा और मधुबनी में एक दिन पहले यानी मंगलवार को कुछ इलाकों में हवा के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है. राजधानी पटना में मंगलवार को पारा 37.2 दर्ज किया गया जो सोमवार की तुलना में करीब 5 डिग्री कम था.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024