Categories: पटना

ब्लैकमेल कर 6 साल तक छात्रा से रेप करता रहा टीचर, लड़की की हुई शादी तो उसके पति को भेज दिया वीडियो

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा से ना सिर्फ मुंह काला किया बल्कि वीडियो भी बनाया और ब्लैकमेल कर वह छह साल तक यह गंदा काम करता रहा. बात यहीं खत्म नहीं हुई बल्कि 2021 में जब लड़की की शादी हो गई तो शिक्षक ने उसके पति को वीडियो भेज दिया. थाने में शिकायत के बाद यह मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपित शिक्षक सुजीत कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.

पीड़िता ने सोमवार को इस मामले में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. मंगलवार को एसएसपी जयंत कांत ने इस मामले में पूरी जानकारी दी. पूरे मामले में एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार किया है. अब आगे पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी.

घर वालों को पता चला था तो करा दी थी शादी

इस पूरे मामले में यह बात सामने आई है कि छात्रा से यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाने के बाद धमकी देकर वह छह साल तक गंदा काम करता रहा. जब घर वालों को इसकी जानकारी मिली तो उन लोगों ने लोक लाज से अपनी बेटी की पिछले साल शादी कर दी.

पीड़िता को लगा कि अब यह सिलसिला बंद हो जाएगा लेकिन शिक्षक इसके बाद भी नहीं माना. उसने शादी के बाद फिर से युवती को धमकाना शुरू कर दिया. बात नहीं मानने पर उसने लड़की की सारी तस्वीरें और वीडियो उसके पति को भेज दी. परेशान होकर युवती ने महिला थाना में सोमवार को केस दर्ज करवाया. पूरा मामला सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है.

टूटने के कगार पर आ गया रिश्ता

जब पीड़िता के पति ने वीडियो और फोटो देखा तो वह दंग रह गया. इसके बाद पीड़िता मायके आ गई. परिजनों को पूरी बात बताई. अब उसका रिश्ता टूटने के कगार पर आ गया है. पीड़िता ने कहा कि आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह जान दे देगी. उसके पास अब और कोई रास्ता नहीं बचा है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024