Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के भोरे में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान, विद्युत आपूर्ति चरमरायी

परवेज अख्तर/गोपालगंज :-शनिवार की देर शाम अचानक आयी तेज आंधी और बारिश के कारण भोरे में व्यापक नुकसान हुआ है. जहां एक तरफ इस आंधी के कारण आम और लीची की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ कई बड़े पेड़ उखड़ कर बिजली के तारों पर गिर गये हैं. जिसके कारण प्रखंड के अधिकांश हिस्सों में विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है. आंधी के कारण प्रखंड के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. बता दें कि शनिवार की देर शाम अचानक तेज आंधी आयी, इसके साथ ही बारिश शुरू हो गयी।

तेज गर्जना के साथ शुरू हुये आंधी और बारिश के कारण आम और लीची के फल जमींदोज हो गये. इसके साथ-साथ प्रखंड की बगहवा मिश्र, सिसई, गोपालपुर, जगतौली, लामीचौर आदि पंचायतों में कई बड़े-बड़े पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गये. इसके साथ ही बिजली के पोल भी टूट कर गिर पड़े. आलम यह हुआ कि बगहवा मिश्र पंचायत के नोनिया छापर गांव में चार स्थानों पर बिजली के पोल टूट कर गिर पड़े. दो जगहों पर पेड़ टूट कर एक 11 हजार वोल्ट के तार पर गिरे हैं. जिसके कारण विद्युत व्यवस्था ठप हो गयी है. इधर, व्यवस्था बहाल करने को लेकर विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है. लेकिन समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026