आंदर बाजार में लगा भीषण जाम, लोग रहे हलकान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण इस उमस भरी गर्मी में लोग हलकान रहे। जाम करीब दो से तीन बजे तक रहा। बाद में थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंच जाम हटाने में सफल रहे।ग्रामीणों का कहना था कि सड़क के दोनों तरफ छोटे- बड़े व्यवसाइयों द्वारा अपनी- अपनी दुकानों के आगे करकट रखकर सड़क को अतिक्रमण कर लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ सड़क पर ठेला, खोमचावाले व वाहन चालक द्वारा सड़क पर वाहन खड़ी कर देते हैं इससे जाम लग जाता है।

इससे बाजार में खरीदारी करने या दूर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही स्थिति बुधवार को भी उत्पन्न हो गई थी। लोग काफी देर तक इस उमस भरी गर्मी में जाम में फंसे रहे। इसकी सूचना पर जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार वैभव पुलिस बल के साथ पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद जाम हटाने में सफल रहे। इस संबंध में सीओ प्रमोद कुमार रंजन ने बताया कि जल्द ही आंदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026