दारौंदा: 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में टाप टेन में शामिल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के कटवार स्थित क्रीड़ा के मैदान में बुधवार को फिजिकल एकेडमी द्वारा 16 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इसके बाद भारत माता के जयघोष से दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभागियों को टाप टेन में शामिल कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम स्थान नवीन यादव ने प्राप्त किया।

इसके अलावा क्रमशः कन्हैया कुमार, अभिनव कुमार, ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार, शमशेर आलम, विकास कुमार, प्रेम कुमार, भुआली कुमार, मुकेश सिंह, साजिद अली ने बेहतर प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेत्री सुप्रिया कुमारी, भाजपा जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय, दिलीप सिंह, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह आदि ने युवकों को खेल के प्रति जागरूक किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024