Categories: पटना

CDS जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश….पत्नी समेत 7 लोग थे सवार….5 लोगों की मौत….

पटना: सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। घटना तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई है। कहा जा रहा है कि सेना के इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत भी सवार थे। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। सामने आई तस्वीरों में हेलिकॉप्टर को धू-धू करके जलते देखा जा सकता है। ऐसे में बड़े नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, अब तक पांच लोगों के हताहत होने की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। तभी हेलिकॉप्टर नीलगिरी के जंगली इलाके में क्रैश कर गया। बताया जा रहा है कि पांच लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है।

कार्यक्रम ऊंटी के वेलिंगटन में होने वाला था। वहां सीडीएस जनरल रावत को लेक्चर देना था। ऊंटी वेंलिगटन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज हैं। हेलिकॉप्टर में सीडीएस और उनकी पत्नी के साथ ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी थे जो सीडीएस के स्टाफ ऑफिसर थे। साथ ही, दो पायलट भी साथ में थे। बताया जा रहा है कि सीडीएस को ले जाने वाले विमान या हेलिकॉप्टर के उड़ाने का खास प्रॉटोकॉल होता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026