Categories: पटना

मोतिहारी के उत्पाद अधीक्षक के पटना, मोतिहारी व खगड़िया स्थित आवास पर विशेष निगरानी ईकाइ की रेड

पटना: बड़ी खबर पटना विशेष निगरानी ईकाई की तरफ से सामने आई है। जहां विभाग ने मोतिहारी के उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश के ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है उत्पाद अधीक्षक के खिलाफ यह कार्रवाई पटना, मोतिहारी व खगड़िया स्थित आवास पर की गई है।

बता दें कि बीते 7 नवंबर 2021 को अविनाश प्रकाश, आबकारी अधीक्षक, मोतिहारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(2) आर/डब्ल्यू 13(1)(बी) के तहत कब्जा करने का मामला दर्ज किया गया था। उन पर आय से अधिक संपत्ति जो उसने कथित तौर पर बिहार में शराब माफियाओं के साथ मिलीभगत और अवैध लेनदेन में अर्जित करने का आरोप है।

विशेष न्यायाधीश विजिलेंस पटना की अदालत से तलाशी वारंट मिलने के बाद आज पटना, मोतिहारी और खगड़िया में एक साथ तलाशी जारी है। निगरानी विभाग के डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर उत्पाद विभाग के मोतिहारी अधीक्षक अविनाश प्रकाश के ठिकानों पर छापामारी जारी है। वही सूत्र बताते है कि उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों से भारी मात्रा में सोना और बड़ी संख्या में जमीनों के कागजात सहित अकूत संपति के दस्तावेज निगरानी के हाथ लगे है।

उनके ठिकाने मोतिहारी, पटना और पैतृक आवास खगड़िया में निगरानी की टीम एक साथ कार्रवाई कर रही है। चार वाहनों से पहुंची टीम ने आज अहले सुबह से ही जांच शुरू किया है। मालूम हो कि राज्य में शराब बंदी कानून के बादजूद शराब पीकर लोगो की हुई मौत से सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। वही मोतिहारी में लगातार शराब बंदी कानून की उड़ रही धज्जियो की खबरे सामने आ रही थी। जिसमे उत्पाद विभाग की अहम भूमिका उजागर होने के कारण निगरानी विभाग ने कार्रवाई किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026