Maharajganj News

महाराजगंज से एनडीए गठबंधन के प्रत्यासी हेम नारायण साह ने किया नामांकन, उमड़ा जनसैलाब

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी विधायक हेम नारायण साह ने अपना नामांकन किया।इस दौरान लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बतादें की मंगलवार को सुबह में वे अपने आवास से नामांकन के लिए अपने समर्थकों के साथ महाराजगंज के लिए रवाना हुए और इसी कड़ी में सबसे पहले उन्होंने महाराजगंज स्तिथ जरती माई के मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी। पूजा अर्चना के बाद बाजार होते हुए महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष लगभग 11:00 बजे दिन में नामांकन का पर्चा दाखिल किया और जहां एनडीए गठबंधन के दर्जनों नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक हेम नारायण साह ने बताया कि इस बार के चुनाव में पहले से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे। विरोधियों के पास कोई मुद्दा नही है। जनता का अपार समर्थन मुझे मिल रहा है। 5 वर्षो में हमने हर क्षेत्र में विकास किया हूं। शिक्षा, स्वास्थ, सड़क में बेहतर काम किया हूं।

महाराजगंज की जनता एक बार फिर मुझे आशीर्वाद देगी तो सदन में महाराजगंज के जनता की आवाज गुजेगी।एक बार फिर बिहार की जनता माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सेवा करने का अवसर देगी। सिवान जिले के सभी गठबंधन के वरीय नेता नामांकन स्थल पर पहुंचे हुए थे।इस मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, जदयू के प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अब्दुल करीम रिजवी,पूर्व जिलाध्यक्ष  मुर्तजा अली कैसर, विजय वर्मा, लक्ष्मण देव पटेल,दलित प्रकोष्ठ के नंदलाल राम, फूल मोहम्मद,रामबाबू कुशवाहा,लगन प्रसाद, दारा सिंह, मौलाना मजहरूल कादरी समेत दर्जनों वरीय नेता मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026