Barharia Siwan News

बड़हरिया से एनडीए गठबंधन के प्रत्यासी श्याम बहादुर सिंह ने किया नामांकन, उमड़ी जनसैलाब के कारण हाईवे घण्टों रहा जाम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान जिले के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी विधायक श्याम बहादुर सिंह ने अपना नामांकन मंगलवार को किया। लोगों के जनसैलाब उमड़ने के कारण तरवारा-सिवान हाईवे घण्टों जाम रहा। तरवारा से लेकर बैशाखी बाजार के समीप तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थी। उधर यातायात को सुदृढ़ करने के लिए स्थानीय जी.बी नगर व सराय थाने की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लगे जाम को समाप्त करवाया। बतादें की मंगलवार को सुबह में वे अपने आवास तरवारा बाजार से नामांकन के लिए अपने समर्थकों के साथ सिवान के लिए रवाना हुए और इसी कड़ी में सबसे पहले उन्होंने तरवारा बाजार स्तिथ दुर्गा मां के मंदिर में पूजा अर्चना व साकिर बाबा के मजार पर जाकर मन्नते मांगी। उसके बाद उन्होंने सिवान के लिए प्रस्थान किया।

इस दौरान सिवान शहर कुछ देर के लिए ठहर गया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरी सरकार जात-पात पर नही बल्कि काम पर बिश्वास रखती है।उन्होंने कहा कि मैं अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में गरीबों को सताने का काम नही किया हूँ बल्कि उनके हरेक सुख -दुःख में हाथ बंटाने का काम किया हूं। मेरी पहचान आम जनता की बदौलत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आम जनता का स्नेह और आशीर्वाद मुझे पूर्ण रूप से मिल रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों  का मजदूरी लोग ईवीएम का बटन दबा कर देंगे। अंत में उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि बहरूपियों के बहकावे में आने की जरूरत नही है। क्षेत्र में चुनावी बहरूपिया तरह-तरह के हथकंडे अपनाएंगे।उससे दिग्भ्रमित होने की जरूरत नही है। इस मौकेे पर एनडीए गठबंधन के तमाम नेता व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026