गोपालगंज में पकड़ा गया हाईटेक चोर गैंग, रात के अंधेरे में लग्जरी गाड़ियों से चुराता था भेड़-बकरी

गोपालगंज : पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक ऐसे हाईटेक चोर गिरोह का खुलासा किया है जो स्कॉर्पियो जैसी लग्जरी गाड़ी से बकरी चोरी करता था. इस गैंग का एक सदस्य भी बकरी चुराते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गये चोर के पास से चोरी की गई दो बकरियां और चोरी में संलिप्त स्कोर्पियो भी जब्त की गयी है. यह करवाई थावे पुलिस ने थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव में की है.थावे पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि ग्रामीण स्कॉर्पियो और चोरी की बकरी सहित एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर रहे हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना लेकर आयी. पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी चोर ने बताया कि उसके गैंग में कुल 6 सदस्य हैं, जो बिहार के कई जिलों में स्कॉर्पियो से भेड़ और बकरियों की चोरी करने जाते हैं.

वहां पर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वो पटना में ले जाकर इन बकरियों को भेज देते हैं. उन्हें प्रति बकरी ढाई से तीन हजार रुपये की आमदनी होती है. इस हाईटेक बकरी चोर गैंग के द्वारा बिहार के कई जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है और उनके द्वारा सैकड़ो बकरिया चोरी कर बेची गई हैं. आरोपी चोर के मुताबिक वो पिछले एक सप्ताह से इस गैंग से जुड़ा है. उसने गोपालगंज से पहले खगड़िया, सीवान सहित अन्य जिले से मवेशियों की चोरी की थी और उसके बाद गोपालगंज आया था. यहां वो एक सप्ताह से बकरी चोरी के लिए रेकी करता था और फिर रात को चोरी की वारदात को अंजाम देतेा था. पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026