परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में चल रहे टीकाकरण अभियान की सफलता सुनिश्चित करने और 15 से 18 आयु के बच्चों को शत-प्रतिशत टीका दिये जाने को लेकर बीडीओ अशोक कुमार ने सभी हाईस्कूलों और प्लस टू के हेडमास्टरों की आज शुक्रवार को बैठक बुलाई है। बैठक साढ़े 12 बजे से आयोजित की गयी है। इस संबंध में बीईओ डॉ. राजकुमारी ने सभी को पत्र लिखकर बैठक में उपस्थित रहने को कहा है।
इस बैठक में सभी साधन सेवियों को भी रहने का निर्देश दिया गया है। हाईस्कूल के हेडमास्टरों को बैठक में उपस्थित होने के दौरान अपने-अपने विद्यालय के 15 से 18 आयु के बच्चों की टीकाकरण रिर्पोट भी लेकर आने को कहा गया है। बीआरसी के डाटा ऑपरेटर को यू-डायस के अनुसार विद्यालयवार 15 से 18 आयु के बच्चों की सूची बैठक में उपलब्ध कराने को कहा गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…