परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल के एसएनसीयू से मंगलवार की रात एक नवजात बच्चा दूसरे को सौंप दिए जाने और उसकी मौत के मामले में सिविल सर्जन डा. यदुवंश शर्मा के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपेगी। इसके बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। इधर टीम ने गुरुवार को एसएनसीयू कक्ष पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। टीम में शामिल सदस्यों ने दोनों बच्चों के स्वजनों से भी पूछताछ की।
सूचना के अनुसार टीम ने जिस निजी क्लीनिक में नवजात की मौत हुई थी वहां भी जांच की। मामले में सिविल सर्जन ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जो जांच कर रिपोर्ट देगी। जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि उक्त बच्चे की मौत इलाज के क्रम में निजी क्लीनिक में हो गई थी। बच्चे के लापता होने की सूचना पर उसके स्वजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया था। हंगामा की सूचना के बाद नगर थाना और सराय ओपी की टीम ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…