परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौली थाना क्षेत्र से गुजर रही दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग पर रामपुर गांव के समीप गुठनी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. बताया जाता है कि बाइक सवार दरौली की तरफ से बाइक पर अपनी बेटी को लेकर अपने घर जा रहा था. इसी दरम्यान धक्का मारकर पिकअप चालक फरार हो गया. पिता व पुत्री को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर कर दिया गया. घायल यूपी ऊत्तरप्रदेश के पिपरा गांव निवासी रवीन्द्र सिंह व उनकी पुत्री नेहा सिंह बतायी जा रही है. घायल व्यक्ति अपने पत्त्नी के मामा के घर गया था. वापस अपने घर जाने के क्रम में यह घटना घटी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…