परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र बड़रम में दरवाज़े के सामने रखे गिट्टी व बालू हटाने को लेकर दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हुई. एक पक्ष के विनीत पटेल द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन देकर बताया गया है कि उनके बहन की शादी होने वाली है. जिसको लेकर दरवाजे के आस पास साफ सफाई भाई अभिषेक पटेल के साथ कर रहे थे. पट्टीदारों द्वारा उनके दरवाज़े पर रखा गया गिट्टी व बालू हटाने के लिए पंचायती भी हुआ था. जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गिट्टी व बालू हटाने के लिए कहा किया गया था.
इसी संदर्भ में जब दोनों भाई उसे हटा रहे थे तभी पट्टीदार गोविंदा पटेल, सोनू पटेल, उमाशंकर पटेल व हृदयानंद पटेल आकर गाली गलौज करते हुए लात व घूंसे से मारने लगे. मारपीट के दौरान बीच बचाव करने आई मेरी बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. विनीत पटेल की मां एवं भाभी से भी आरोपितों द्वारा मारपीट किया गया. इस संदर्भ में दिए गए आवेदन के आधार स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर की गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…