परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली निवासी मनोरमा देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि छठ पर्व के दिन पूजा के बाद मेरे पुत्र जितेंद्र कुमार के साथ साढ़े सात बजे लौटने के क्रम में गांव के ही गोपाल जी ओझा, आशीष ओझा व अनिल ओझा ने उसे व उसके लड़के को लाठी डंडे से मारा पीटा गया.
गाली गलौज व मारपीट करते हुए आरोपियों ने मनोरमा देवी के गले से सोने की चैन भी खींच लिया गया. इस दौरान बीच बचाव करने के लिए आए गांव के रवीश ओझा, राकेश ओझा व रजनीश ओझा द्वारा मामले को शांत कराया गया. दूसरे पक्ष के लोगों ने सबको थाने में नाम देकर फंसाने की धमकी देते हुए वापस चले गए. मनोरमा देवी के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर की गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…