Siwan News

केनरा बैंक से चेक चोरी व निकासी मामले में हाईटेक ड्रामा शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: केनरा बैंक दारौंदा से फर्जी निकासी मामले में अब हाईटेक ड्रामा शुरू हो गया है। मामले में आपसी सुलह की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं अबतक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले में जांच चल रही है। बैंक से चेक चोरी हुई थी। जिससे एनईएफटी करने का प्रयास किया गया। जबकि दो दिन में 49-49 हजार यानी 98 हजार रुपये फर्जी ढंग से निकाल लिए गए। शाखा प्रबंधक ने कहा कि मैंने संदेह के आधार पर एचएसबीसी के स्टाफ राजीव को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परंतु शाखा प्रबंधक द्वारा उसके खिलाफ लिखित आवेदन अबतक नहीं देने के चलते पुलिस अपने स्तर से जांच कर उसे छोड़ दिया । पुलिस से कहा कि राजीव कुमार 98 हजार रुपये वापस कर देगा। बैंक को रुपये मिलते ही फरजाना खातून के खाते में पैसा डाल दिया जाएगा। चेक चोरी के संबंध में अभी जांच चल रही है। परंतु शाखा प्रबंधक यह नहीं बता पा रहे हैं कि प्राथमिकी क्यों नही दर्ज किया गया। यदि राजीव कुमार 98 हजार रुपया नहीं देगा तो फरजाना खातून को पैसा कैसे मिलेगा ? केनरा बैंक दारौंदा में चेक चोरी हो जाने की बात शाखा प्रबंधक स्वीकार तो कर रहे हैं। परंतु इस मामले में कार्रवाई करने से पीछे हट रहे हैं । बैंक में ऐसी घटना हो जाने के बाद भी बैंक के पदाधिकारियों को कार्रवाई नहीं करने की चर्चा पर उपभोक्ताओं के बीच बहस छीड़ गई हैं । उपभोक्ताओं का कहना है कि चेक चोरी की घटना सीसीटीवी खंगालने के बाद सब कुछ सच्चाई सामने आ जाएगी । अबतक बैंक शाखा प्रबंधक ना तो सीसीटीवी देखकर पहचान कर रही है और ना ही मामले पर कार्रवाई के मूड मे हैं । इस मामले में केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक ने कहा कि मामले की जांच फिलहाल अपने स्तर से कर रहे हैं ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026