परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सोहगरा घाट के समीप अजय कुमार ततवा हत्याकांड मामले का खुलासा का बीस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं कर सकी है। मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिसकों ले मृत के परिजन वीरेंद्र ततवा ने शुक्रवार को थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
छह अक्टूबर को मध्य रात्रि में अपराधियों ने सोहगरा निवासी वीरेंद्र ततवा के 21 वर्षीय पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया। शनिवार की सुबह जब उसके पिता वीरेंद्र ततवा सोहगरा मंदिर पर चाय पीने पहुंचे तो वहां किसी ने उन्हे घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची यूपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीमा क्षेत्र का अवलोकन कर बिहार क्षेत्र में होने के कारण हस्तक्षेप नहीं किया। गुठनी थाने में मृतक के पिता ने आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 234/18 धारा 302, 201, 43 आइपीसी प्राथमिकी दर्ज कराया। मामले में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि हत्याकांड की जांच बारीकी से किया जा रहा है तथा बहुत ही जल्द इस कांड का उद्भेदन हो जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…