जिला

होली को ले शांति समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान : होली त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाइचारे माहौल में संपन्न कराने के लिए बड़हरिया, हसनपुरा, गुठनी, जीबी नगर, पचरुखी आदि थानों में सोमवार को पदाधिकारियों के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा जहां किसी से शांति भंग होने की संभावना हो तुरंत पुलिस को सूचना दें उनके नामों को गुप्त रखा जाएगा। साथ ही जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती करने का निर्णय लिया गया। पचरुखी थाना में बैठक की अध्यक्षता सीओ रामानंद सागर ने की। इस मौके पर थानाध्यक्ष रमण कुमार, बीडीओ डॉ. इस्माइल अंसारी, एएसआई नागेंद्र पासवान, एसआई उमेश प्रसाद आदि उपस्थित थे। वहीं बड़हरिया थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता मुकेश कुमार ने की। इस मौके पर सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। गुठनी थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण सिंह उर्फ सुबोध बाबू ने की। बैठक में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, बीडीओ धीरज कुमार आदि उपस्थित थे। जीबी नगर में बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक अकील अहमद ने की। बैठक में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक अजय कुमार, राकेश कुमार,पूर्व प्रखंड प्रमुख इम्तेयाज अहमद, मनंजय सिंह, पूर्व सरपंच विक्रमा प्रसाद, अब्दुल करीम रिजवी, छबिला यादव, मजहर आलम, विशुनदयाल गिरि अहमद हुसैन, बुधिया देवी, प्रेमचंद यादव आदि उपस्थित थे। एमएच नगर थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता बीडीओ दीपक कुमार सिंह ने की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026