परवेज अख्तर/सिवान : मैरवा-सिवान मुख्य मार्ग पर तितरा गांव के निकट सोमवार की अल सुबह शराब की खेप ट्रक में आने की सूचना पर धरपकड़ को गई पुलिस टीम द्वारा रोके गए एक ट्रक और पुलिस की गाड़ी में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार हुआ कि पुलिस की गाड़ी के परचखे उड़ गए। इसके बाद ट्रक घटना स्थल से 15 मीटर दूर खड़े कंटेनर से जाकर टकराने के बाद पलट गया। ट्रक में एक दर्जन से अधिक मजदूर सवार थे। होली के अवसर पर सभी नेपाल से अपने गांव लौट रहे थे। इसमें अधिकांश मजदूर बनारस और इलाहाबाद के थे। इस दुर्घटना में आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। पुलिस इस दुर्घटना में बाल बाल बची गई। ट्रक चालक और खलासी को पुलिसने हिरासत में ले लिया। ट्रक चालक पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार में वाहन भगा रहा था। वहीं पुलिस शराब के संदेह में उसका पीछा कर रही थी। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। इसके बाद सभी लिच्छवी एक्सप्रेस से बनारस और इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…