Categories: पटना

होमगार्ड जवान को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय: जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक होमगार्ड जवान को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में स्थानीय पुलिस घायल जवान को इलाज के लिए बेगूसराय के मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा एनएच 28 के समीप की बताई जा रही है। घायल होमगार्ड की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही के रहने वाले लगभग 48 वर्षीय अशोक यादव के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि होमगार्ड जवान अपने सहयोगियों के साथ एसबीआई ब्रांच से रुपया निकालने जा रहा था। तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। गोली लगने के बाद खून से लथपथ होमगार्ड जवान बेहोश होकर हाइवे पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने जवान को खून से लथपथ देख घटना की सूचना तेघड़ा थाने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर थाने की पुलिस ने पहुंचकर घायल होमगार्ड जवान को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है कि जवान को अपराधियों ने क्यों निशाना बनाया और किस लिए गोली मारी गयी है। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं एसपी अवकाश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो जवान एसबीआई शाखा से रुपए निकालने जा रहे थे। उसी दौरान बदमाशों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025