Categories: पटना

नकाबपोश डकैतों ने किराना व्यवसायी व उनके भाई के घर बोला धावा, दहशत मचाने को फोड़े बम, लाखों नगद के अलावा जेवरात लेकर फरार

पटना: पूर्वी चंपारण के महुआवा थाना क्षेत्र के महुआवा गांव में मंगलवार की देर रात करीब 15 नकाबपोश डकैतों ने किराना व्यवसायी मनोज साह व उनके भाई जयचंद साह के घर डाका डालकर करीबन चार लाख रुपये के गहने व पचपन हजार रुपये नकद लूट लिये। घटना के बाद दहशत मचाने के लिए दो बम फोड़ डकैत भाग निकले।

गृहस्वामी मनोज साह के अनुसार मंगलवार की रात उनके सभी परिजन खाना खाकर सो गये। रात्रि सवा एक बजे के करीब चौदह पंद्रह डकैत आये व लोहे के रॉड से मेन गेट सहित तीन अन्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गये। घर के अंदर घुसते ही परिवार के सभी सदस्यों को मारपीट कर हथियार का भय दिखाकर दूसरे तल्ले के दो कमरों में बंद कर दिया।

डकैतों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनकी भी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। उसके बाद जमकर लूटपाट की। मनोज साह के अनुसार डकैत नकद चालीस हजार रुपये, तीन लाख के गहने, कपड़े व मोबाइल लूटकर ले गए। पांच डकैत घर में घुसे जबकि शेष अन्य डकैत बाहर निगरानी में थे। सभी के हाथों में पिस्टल लहरा रही थी।

घर के भीतर घुसे सभी डकैत बंगाली भाषा में बात कर रहे थे। जबकि स्थानीय लगने वाले एवं भाषा बोलने वाले लोग गेट से बाहर तेजी से चहलकदमी कर रहे थे। सभी डकैत टी-शर्ट व हाफ पैंट पहने हुए थे। जयचंद साह की पत्नी वीणा देवी ने बताया कि उसके भी गहने, कपड़े व धान बेचकर घर में रखे पंद्रह हजार रुपये लूट लिया।

महुआवा थानाध्यक्ष राम उदय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने सदल बल घटनास्थल पर पहुंच कर डकैतों के भागने की दिशा में छापेमारी की। परंतु तब तक सभी डकैत अंधेरे और रात का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे। डकैतों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025